विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau:-र्ईट-भट्ठे से शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

मऊ : थाना सरायलखंसी पुलिस ने गुरुवार की सुबह वनदेवी रोड पर एक ईंट-भट्ठे से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद करते हुए चार भट्टियां व 10 क्विंटल लहन को नष्ट करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर वनदेवी रोड पिपरी में रामध्यान यादव के ईंट-भट्ठे पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से अवैध कच्ची शराब का कई भट्टियां बनाकर निर्माण करते समय पहाड़पुर थाना सरायलखंसी निवासी सचिन यादव, विराट गढ़ईचा थाना घाघरा जनपद गुमला झारखंड निवासी सुनील लोहरा, ततेर दाद थाना घाघरा जनपद गुमला झारखंड निवासी विजयन देवी, मुर्गू चौली डोली थाना सिसई जनपद गुमला झारखंड निवासी लक्ष्मी कुमारी, कैलगा निवासी कैलगा जनपद गुमला झारखंड निवासी मन दुलारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तत्काल निर्मित करीब 65 लीटर देसी कच्ची शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही नौसादर, यूरिया, फिटकरी, नमक बरामद करते हुए लगभग 10 क्विंटल लहन को नष्ट किया गया।

Post a Comment

0 Comments