विज्ञापन के लिए संपर्क

देश में लगातार बढ़ रहें मरीज, 14.82 लाख से ज्यादा हुए पॉजिटिव


पांच लाख के करीब पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या 
 
नई दिल्ली:-देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,484 नए मामले सामने आए हैं। जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,82,503 हो गई है। जिनमें से 9,53,189 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 4 लाख 95 हजार 443 रोगी ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33,448 हो गई। 
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमण के 7,924 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गई। जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई। महाराष्ट्र में अभी 1,47,592 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
उधर, उत्तरप्रदेश में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 हजार 578 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 31 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 26 हजार 204 पहुंच चुकी है। वहीं 1,456 लोगों की मौत हो चुकी है। 
मध्य प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे वृद्धि हो रहीं हैं। राज्य में 789 नए केस सामने आए हैं, जिससे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 28,589 हो गया है। इसमें 19,791 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 820 लोगों की जान जा चुकी है।

Post a Comment

0 Comments