विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau:-आज मिले 5 पाॅजिटिव,10 स्वस्थ हो लौटे घर

मऊ:- जिले में गुरुवार को प्राप्त 405 रिपोर्ट में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि शेष 400 लोग नेगेटिव पाए गए।अब तक कोरोना कोविड एल-1 हॉस्पिटल से 10 लोग इलाज के दौरान पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को रवाना हुए। इस प्रकार अब तक जनपद में कुल 355 लोग कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं।

जानकारी देते हुए मुख्यचिकित्साधिकारी सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि आज पॉजिटिव पाए गए लोगों में मुंशीपुरा से 1, मऊ गैस एजेंसी माता पोखरा से 2 लोग व सीएमओ कार्यालय से 1 व सीएमएस कार्यालय से 1 लोग पॉजिटिव पाए गए। हालांकि सुकून देने वाली खबर यह रही कि इस दौरान 10 लोग इलाज के दौरान स्वस्थ हो गए।

कोरोना अपडेट


कुल लिए गए सैम्पल-12672
कुलप्राप्त रिपोर्ट- 11607
निगेटिव - 11265 

आज मिले पॉजिटिव- 5 

कुल पॉजिटिव- 355
 मृत्यु- 4
एक्टिव पॉजिटिव - 87 
स्वस्थ- 264

Post a Comment

0 Comments