विज्ञापन के लिए संपर्क

मास्क नहीं लगाने पर 179 लोगों से वसूले गए 14,100 रुपये

1533 वाहन किए गए चेक, 64 का चालान 

मऊ:- कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के अनुपालन हेतु चलाए जा रहें चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने जनपद के समस्त 351 बैरियर प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 05 व्यक्तियों के विरुद्ध 04 अभियोग पंजीकृत कर 05 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं इस दौरान 1533 वाहनों को चेक किया गया। जिनमें से 64 का चालान कर 19,200 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वहीं मास्क नहीं लगाने वाले 179 लोगों का चालान कर 14,100 तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 60 व्यक्तियों से 4,500 रूपये वसूले गए। इस प्रकार कुल 37,800 रुपये का चालान किया गया।

उधर, विभिन्न थानों की पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0 Comments