विज्ञापन के लिए संपर्क

मास्क नहीं लगाने पर 358 लोगों से वसूले गए 26,400 रुपये


● 2103 वाहन किए गए चेक, 276 का चालान

मऊ:- कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के अनुपालन हेतु चलाए जा रहें चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने जनपद के समस्त 262 बैरियर प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 30 व्यक्तियों के विरुद्ध 14 अभियोग पंजीकृत कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं 2103 वाहनों को चेक किया। जिनमें से 276 का चालान कर चार को सीज कर दिया गया। इनसे 51,500 रुपये शमन शुल्क वसूले गए। वहीं मास्क नहीं लगाने वाले 358 लोगों का चालान कर 26,400 तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 127 व्यक्तियों से 10,900 रूपये वसूले गए। इस प्रकार कुल 88,800 रुपये का चालान किया गया।
उधर, विभिन्न थानों की पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 21 लोगों को गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0 Comments