विज्ञापन के लिए संपर्क

2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बनाएंगी सरकार-विश्वविजय सिंह

Congress party mau

2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बनाएंगी सरकार-विश्वविजय सिंह 

 मऊ:- जिले में कांग्रेस का जनाधार बढाने के लिए नियुक्त किए गए जिलाध्यक्ष ने बुधवार को विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर चर्चा की। मधुबन स्थित नवोदय पब्लिक स्कूल कोल्हुआ दरगाह के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि पिछले 20 सालों के दौरान जिन पार्टियों ने सत्ता हासिल की। सभी ने विकास के स्थान पर अपने निजी स्वार्थ पूरे किए हैं। सुबे में रोजगार, शिक्षा, किसानों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसके स्थान पर केवल खानापूर्ति होती रहीं। ऐसे में 2022 विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी पर ही विश्वास जताएंगी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने कहा, वर्तमान प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है और प्रदेश की जनता सब देख रही है। आगामी चुनाव में जनता इसका हिसाब जरूर करेगी। इस अवसर पर जनवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश ठाकुर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर ब्रह्मानंद पांडेय, अनिल राय, शिवाजी कन्नौजिया, अष्टभुजा शाही, रामजी चौरसिया, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments