Mukhtar ansari gang

तमसा नदी के किनारे बनाई गई थी तीन मंजिला इमारत

 

मऊ:- शहर कोतवाली क्षेत्र के तमसा नदी के किनारे ग्रीनलैंड पर चल रहें तीन मंजिला अवैध बूचड़खाने को शुक्रवार को जिला प्रशासन के आदेश पर जमीदोंज कर दिया गया। इस बूचड़खाने की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही हैं। 

स्लॉटर हाउस पर बुल्डोजर चलाने के दौरान डीएम,एसपी, एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौजूद थे। बूचड़खाने के मालिक का नाम रईस कुरैशी हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रीन लैंड एरिया पर जितने भी अन्य अवैध निर्माण किए गए हैं। जल्द ही उनपर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएंगी।