विज्ञापन के लिए संपर्क

तिरंगा मास्क का प्रयोग न करें लोग

निर्माता कम्पनियों के खिलाफ होंगी सख्त कार्रवाई-जिलाधिकारी

मऊ:- कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रहीं हैं। इस क्रम में कुछ कम्पनियों द्वारा बाजार में तिरंगा मास्क बेचा जा रहा हैं। जिसपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने नाराजगी जताई हैं। उन्होंने कहा कि आजकल बाजार में प्लास्टिक के तिरंगा झंडा एवं तिरंगा मास्क बिक रहा है जो कि गलत है। ऐसे में प्लास्टिक के झंडे एवं मास्क की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाय एवं इसके निर्माता पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय क्योंकि इस तिरंगे के लिए हम सभी ने न जाने कितने भाइयों को खो दिया है।

Post a Comment

0 Comments