विज्ञापन के लिए संपर्क

लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ा सकती हैं मोदी सरकार


प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दिए संकेत, 21 साल हो सकती हैं शादी की न्यूनतम आयु
 
 नई दिल्ली:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से कई बड़े ऐलान किए। उनके संबोधन में लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर बदवाल के भी संकेत मिले। जानकारों की मानें तो मोदी सरकार लड़कियों के शादी की उम्र बढ़ाकर 21 साल कर सकती हैं। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों की शादी की सही आयु क्या हो, इसके लिए हमने कमेटी बनाई है। इस कमेटी की तरफ से रिपोर्ट दिए जाने के बाद बेटियों की शादी की उम्र को लेकर उचित फैसले लिए जाएंगे। कमेटी उन प्रयासों को भी देखेगी जो लड़कियों में कुपोषण को कम करने के लिए उठाए जा सकते हैं। ग़ौरतलब हैं कि, भारत में अंग्रेजों के समय यानी 1929 में शारदा कानून बना था। जिसमें लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष तय की गई थी। 1978 में संशोधन के बाद लड़कियों के लिए शादी की उम्र बढ़कर 18 साल हो गई। अब इसे बढ़ाकर 21 साल किए जाने पर विचार किया जा रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments