मऊ:- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, को पुलिस के कर्तव्यों को याद दिलाते हुए गरीब व उपेक्षित लोगों से अच्छा व्यवहार करने की शपथ दिलाई। इसके उपरांत पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को पुलिस महानिदेशक ने सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं सीओ मुहम्मदाबाद नंदलाल को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह व मु०आ० अनवार खां के बेहतरीन कार्य के लिए सेवा सम्मान चिन्ह तथा 5000 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उपनिरीक्षक उदय राम तिवारी को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल प्रदान किया गया।
0 Comments