विज्ञापन के लिए संपर्क

दो दिवसीय प्रशिक्षण गोष्ठी में किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी

 रतनपुरा (मऊ)।-कृषि विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण गोष्ठी रतनपुरा खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को दलहनी व तिलहनी फसलों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
इस गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक वीके सिंह, विषय विशेषज्ञ राम कृष्ण राम, वार्ताकार, सुशील गिरी, सहायक विकास अधिकारी कृषि, तकनीकी सहायक ने भी किसानों को खेती सम्बन्धी आवश्यक जानकारी दी। गोष्ठी का संचालन वार्ताकार राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस गोष्ठी में 30 किसानों को प्रशिक्षित किया गया।

Post a Comment

0 Comments