जिले के भूमी विकास बैंक की तीनों सीटो पर भाजपा का कब्जा
मऊ:- भारतीय जनता पार्टी जनपद कार्यालय पर भूमि विकास बैंक के चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए। भाजपा कार्यकर्ताओं का फूल माला व पुष्प गुच्छ भव्य स्वागत किया गया। भूमि विकास बैंक घोसी से गिरिजापति राय,मोहम्मदाबाद गोहना से अजय कुमार सिंह कक्कू,मऊ से राम नारायन सिंह निर्विरोध विजई घोषित हुए थे।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि, इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मऊ जनपद भूमि विकास बैंक की तीनों सीटों पर भाजपा का परचम फहराया है। भारतीय जनता पार्टी आगे भी हर चुनाव में अपना दम खम दिखाएगी। संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर गनेश सिंह,आनंद प्रताप सिंह,रामाश्रय मौर्य,नूपुर अग्रवाल, दिवाकर मिश्र,सुनील यादव,कृष्ण कान्त राय,मनीष मद्धेशिया,पंकज राजभर,अभिषेक राय,सूरज चौहान,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments