विज्ञापन के लिए संपर्क

बिस्किट का लालच देकर बच्चे का किया अपहरण


बिस्किट का लालच देकर बच्चे का किया अपहरण

मऊ:-  जिले में एक व्यक्ति घर पर रविवार शाम को उसका मित्र अपनी पत्नी के संग आया। सोमवार सुबह दंपति दोस्त के बच्चों को बिस्किट दिलाने के बहाने घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो बच्चों और दंपति की काफी खोजबीन की, लेकिन किसी का पता नहीं चला। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस आरोपी दंपति की तलाश में जुटी है। 

जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र निवासी अशोक राम खिलौना आदि बेचने का काम करता है। इस दौरान उसकी दोस्ती उसी तरह का काम करने वाले परिवार से गाजीपुर जिले में हुई। इन दिनों अशोक अपने घर पर रहकर मजदूरी आदि का काम करता है। 

रविवार की शाम को अशोक का मित्र अपनी पत्नी के साथ उससे मिलने के लिए उसके घर आया।

रात को भोजन आदि कर अशोक का मित्र पत्नी के संग इसके यहां रुका। सुबह आए दंपति में से महिला कोई काम बताकर चली गई। बाद में 10 बजे के करीब तथाकथित दोस्त अशोक की बीवी से बोला वह बच्चों को बिस्किट दिलाकर आ रहा।

इसके बाद दोस्त अशोक के पुत्र संदेश(4) और राज(5) को लेकर घर से निकला। लेकिन घंटा भर बीतने पर वापस नहीं लौटा। इस पर अशोक की बीवी बच्चो और पति के दोस्त की तलाश में घर से निकली, लेकिन बच्चों के साथ दोस्त का कहीं पता नहीं चला।

अशोक की पत्नी मेवाती ने घटना की सूचना पुलिस के साथ काम पर गए पति को दिया। घटनाक्रम से अवगत होने पर पुलिस एक्टिव हुई, इस दौरान पुलिस ने बच्चों को लेकर फरार हुए आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगाया। थानाध्यक्ष दोहरीघाट एसएन यादव ने बताया कि आरोपी का पता लगाया जा रहा। जल्दी ही सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments