विज्ञापन के लिए संपर्क

वाल्मीकि जयंती पर होगा मंदिरों में रामायण का पाठ


वाल्मीकि जयंती पर होगा मंदिरों में रामायण का पाठ

मऊ :- प्रदेश सरकार ने 31 अक्टूबर को वाल्मिकी जयंती पर महर्षि वाल्मिकी से संबंधित स्थलों, मंदिरों, भगवान श्रीराम, हनुमान मंदिरों, रामायण से संबंधित स्थलों का चयन कर यहां रामायण पाठ एवं भजन कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही जिला सूचना अधिकारी समन्वय कर रामायण पाठ कराएंगे। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं इओ को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई और कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम संपन्न कराएं। जिलाधिकारी ने बताया है कि ऐसे स्थल जहां भारतीय संस्कृति के मूल तथ्य एवं मान्यताएं सुरक्षित वाल्मिकी रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनमानस को इससे जोड़ने के लिए महर्षि वाल्मिकी से संबंधित स्थलों पर ये कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments