विज्ञापन के लिए संपर्क

अपहरण मामले में दो गिरफ्तार दोहरीघाट (मऊ)

अपहरण मामले में दो गिरफ्तार 
दोहरीघाट (मऊ) : कस्बे के अनुसूचित बस्ती के अशोक कुमार के दो बच्चों का सोमवार को अपहरण कर लिया गया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी पुलिस को 24 घंटे के अंदर ही सफलता मिल गई। पुलिस ने रोडवेज बस स्टेशन परिसर से बच्चों को बरामद करते हुए एक महिला सहित दो को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि अशोक कुमार मेले में घूमकर खिलौने बेचता है। उसी दौरान उससे जान-पहचान हुई थी। मेले में ही पैसे का लेन-देन हुआ था। मांगने पर अशोक पैसा वापस नहीं कर रहा था। पैसा मांगने के लिए वे रविवार की शाम अशोक के घर आए। पैसे मांगे तो वह देने में आनाकानी करने लगा। दोनों रात भर अशोक के घर में ही रुके और सुबह जब अशोक काम पर चला गया तो उसके दोनों लड़कों पांच वर्षीय संदेश व चार वर्षीय राज को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। गाजीपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।

Post a Comment

0 Comments