विज्ञापन के लिए संपर्क

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने दो अबोधों के साथ खाया जहर


पारिवारिक कलह के चलते महिला ने दो अबोधों के साथ खाया जहर

मऊ :- दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के भूपत नगर में एक महिला ने पारिवारिक कलह के कारण रविवार की सुबह अपने दो मासूम संग जहर खा लिया है। इससे छह माह के मासूम की मौत हो गई, जबकि दूसरे सहित विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

भूपत नगर निवासी संतोष आटो रिक्शा चलाता है। नाश्ता करने के बाद रविवार की सुबह वह जैसे ही आटो लेकर निकला तो उसकी 23 वर्षीय पत्नी अनामिका का देवर और सास से झगड़ा शुरू हो गया। विवाद को लेकर महिला तनाव में आ गई। इसके बाद महिला अपने दोनों मासूम बच्चों को लेकर कमरे में चली गई। इस दौरान वह पहले बच्चों को जहर खिला दिया। इसके बाद खुद खा ली। घरवालों को अंदेशा होने पर दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों मासूम और महिला जमीन पर तड़प रहे थे।आनन फानन में परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान छह माह के मासूम की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डेढ़ वर्षीय अंशिका और अनामिका दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments