अरविंद राम की हत्या मामले में 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज


मऊ- चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर गांव में मंगलवार की देर शाम हुई अरविंद राम की हत्या के बाद हुए बवाल में एक पक्ष के लोगों ने गांव के ही कैलाश सिंह पर हमला कर दिया था। इसमें उनका हाथ-पैर टूट गया था और उनके पुत्र सुजीत सिंह को भी गंभीर चोटें आई थी। घायल के छोटे भाई उमाशंकर सिंह की तहरीर पर मृतक अरविंद के चाचा शंभू राम, दुलारे राम, चंद्रकेस राम, प्रकाश राम और महेंद्र राम व अमरदीप राम सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दलित अरविद राम की हत्या के बाद गांव में दूसरी बस्ती पर हमला बोलकर तोड़फोड़ भी किया था।आक्रोशित लोगों ने एक व्यक्ति के पुआल आग लगा दिया था। साथ ही आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के दो वाहनों को भी आग लगा दी थी। इस मामले पर पहले ही पुलिस ने दर्जनों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।