विज्ञापन के लिए संपर्क

अजीत सिंह की ह्त्या के मददगारों के खिलाफ ईनाम घोषित

अजीत सिंह की ह्त्या के मददगारों के खिलाफ ईनाम घोषित
■■■■■■■■■■■■■■■■■
*मऊ:* अजीत सिंह के हत्यारों के मददगारों अंकुर और बंधन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने दोनों को इनामी घोषित किया है। अजीत सिंह के हत्यारों को मदद पहुंचाने के लिए दोनों लाल रंग की गाड़ी से छह जनवरी को आजमगढ़ से लखनऊ आए थे। विभूतिखंड पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश कर रही है।
आशंका जताई जा रही है कि दोनों मददगार मुंबई में छिपे हैं। पुलिस की एक टीम ने मुंबई में डेरा डाला है, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने वह गाड़ी बरामद कर ली थी, जिससे दोनों आए थे। यह गाड़ी रोहतास प्लूमेरिया में खड़ी की गई थी। उधर, पुलिस ने अभी तक घायल शूटर के मददगार पूर्व सांसद और नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

Post a Comment

0 Comments