विज्ञापन के लिए संपर्क

लाल किले के अंदर घुसे किसान, जहां पीएम तिरंगा फहराते हैं, वहां चढ़ाया अपना झंडा, एक किसान की मौत

लाल किले के अंदर घुसे किसान, जहां पीएम तिरंगा फहराते हैं, वहां चढ़ाया अपना झंडा, एक किसान की मौत
*नई दिल्ली:* किसानों का ट्रैक्टर परेड अब उग्र हो गया है। आईटीओ पर बवाल के बीच कई किसान लाल किले पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब दर्जनभर ट्रैक्टर में सवार सैकड़ों किसान लाल किला परिसर में पहुंच गए हैं, जहां वो प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान भी पहुंच गए हैं। लाल किले पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया है। इसके साथ ही संगठन का झंडा फहरा दिया गया है। यह झंडा वहां फहराया गया है, जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। इस दौरान अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आकर एक किसान की मौत हो गई हैं।

आपको बता दें कि पिछले दो महीने से नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों के किसान दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया। दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर मार्च निकालने के लिए तीन रूट तय किए थे, लेकिन किसान तय रूट से अलग रूट पर मार्च निकालने लगे।

दोपहर में किसान दिल्ली बॉर्डर से आईटीओ पहुंचे। पुलिस मुख्यालय से कुछ दूरी पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। वहां पुलिस की बस को प्रदर्शऩकारी किसानों ने ट्रैक्टर से धक्का मारा ताकि उसे सड़क से हटाया जा सके। पुलिस वाले उन्हें समझाते रहे। हालात बेकाबू होने के बाद पुलिस को लाठियां मारनी पड़ी. पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया

Post a Comment

0 Comments