विज्ञापन के लिए संपर्क

जमीनी विवाद में भाजपा नेता को महिलाओं ने पीटा

जमीनी विवाद में भाजपा नेता को महिलाओं ने पीटा
*मऊ:* कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा मुहल्ले में रविवार को घर के लान में बैठे भाजपा मंडल अध्यक्ष व नगर पंचायत सदस्य मनोज सोनकर पर दो महिलाओं समेत नौ लोगों ने हमलाकर घायल कर दिया। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। आसपास के लोगों को आते देख हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मंडल अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मंडल अध्यक्ष के दादा की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया हैै।
पुलिस को दी गई तहरीर में दोस्तपुरा निवासी दीपचंद्र सोनकर ने कहा है कि उसका नाती मनोज सोनकर भाजपा मंडल अध्यक्ष और नगर पंचायत सदस्य है। रविवार की सुबह लान में उसके साथ बात कर रहा था कि दोस्तपुरा निवासी सोमभर सोनकर, बिरजू सोनकर, मुुंशी, चौथी, सुनील, दरोगा, अर्जुन, मुंशी, अर्जुन की पत्नी वहां आए और उसके परिसर की चारदीवारी गिराने लगे।
जब मनोज ने विरोध किया तो सभी ने उस पर लाठी डंडे से हमला कर मनोज को घायल कर दिया। आसपास के लोग जब मदद को दौड़े लेकिन तबतक हमलावर भाग गए। घटना की सूचना पर एसओ अजय कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मनोज को सीएचसी कोपागंज में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने दीपचंद्र की तहरीर पर दो महिलाओं सहित सभी नौ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एसओ अजय कुमार तिवारी ने बताया कि जमीनी विवाद में मनोनीत नगर पंचायत सदस्य से नौ लोगों ने मारपीट की। घायल के दादा की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments