विज्ञापन के लिए संपर्क

डिप्टी कलेक्टर के पद पर अभिषेक सिंह का चयन

डिप्टी कलेक्टर के पद पर अभिषेक सिंह का चयन
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■

*रतनपुरा (मऊ):*  यूपीपीसीएस वर्ष 2019  का परिणाम घोषित होते ही रतनपुरा वासियों को अतीव प्रसन्नता का अनुभव हुआ। बुधवार के दिन घोषित परिणाम में रतनपुरा कस्बा निवासी अभिषेक सिंह पुत्र बालमुकुंद सिंह को भारी सफलता प्राप्त हुई है। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। उन्हें छठवीं रैंक प्राप्त हुई है। परिणाम घोषित होते ही अभिषेक सिंह के पिता बालमुकुंद सिंह एवं उनकी माता श्रीमती उषा सिंह को अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हुआ। इस बीच उनके मित्र, शुभचिंतक, रिश्तेदार तथा मोहल्ला वासियों ने उनके दरवाजे पर पहुंचकर के बधाई दिया।
उल्लेखनीय है कि रतनपुरा कस्बा निवासी अभिषेक सिंह ने लखनऊ स्थित बाबा बनारसी दास से वर्ष 2014 में बीटेक की डिग्री ली और उनका चयन वर्ष 2015 में भारतीय स्टेट बैंक में पीओ के पद पर हो गया। जहां वे वर्ष 2015 से इस पद पर रह कर के पीसीएस की तैयारी कर रहे थे। यद्यपि उन्हें पीओ के पद पर पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के मनमाड में हुआ था और फिर वहां से वे स्थानांतरित होकर औरंगाबाद चले गए। जहां पर रहकर यूपी पीसीएस की तैयारी कर रहे थे। जहां पर उन्हें भारी सफलता प्राप्त हुई और उन्हें जनरल कैटेगरी में छठवीं  रैंक प्राप्त हुआ है।
उल्लेखनीय है कि उनकी बहन भी भारतीय स्टेट बैंक में पी ओ के पद पर कार्यरत हैं। और वह बैंगलोर में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
  डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए अभिषेक सिंह के पिता बालमुकुंद सिंह एवं उनकी माता श्रीमती उषा सिंह रतनपुरा प्रखंड के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में बतौर सहायक अध्यापक के पद पर कार्य कर रहे हैं।
अभिषेक सिंह का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन होने पर उनके माता-पिता को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। बधाई देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य, प्रेस मंच के अध्यक्ष फतेह बहादुर गुप्त, व्यापार मंडल के संरक्षक भगवानदास गुप्त, अध्यक्ष राम नारायण साहू, जय हिंद यादव, श्री राम सिंह, उदय प्रताप सिंह, कल्पनाथसिंह, योगेंद्रनाथसिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट चंद्रमा प्रसाद गुप्त, अनिल कुमार सिंह इत्यादि प्रमुख हैं।

Post a Comment

0 Comments