विज्ञापन के लिए संपर्क

विधान परिषद सदस्य ने महिला घेरा कार्यक्रम की बनाई रणनीति

विधान परिषद सदस्य ने महिला घेरा कार्यक्रम की बनाई रणनीति
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
*मऊ:* मधुबन नगर पंचायत के गागेबीर स्थित समााजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित महिला घेरा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा की अध्यक्षता एक बैठक की गई। इस दौरान विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहाँ कि आज देश संकट में है फिर भी सरकार हिंदुस्तान को नया उत्तर प्रदेश कह रहीं है असली बात जनता को नहीं बता रही कि देश के सारे उद्योग धंधे बंद कर रहे हैं जातिवाद व नफरत फैला रही है नौकरी के अवसर समाप्त हो रहें है। किसानों के खेत खलिहान को उद्योगपतियों के हाथों में थमा रहे हैं आज सड़कों पर किसान अपनी हक कि मांग कर रहा है। आगे उन्होंने कहाँ कि आज तक के इतिहास में ऐसा दिन नहीं आया जहा बलात्कार के बाद हत्या, हत्या के बाद रात में लड़की को जला दी जाय और घर परिवार के लोगों से मिलने नहीं दिया जाय यह पहली बार सरकार में हुआ है। जब भी भाजपा सरकार सत्ता में आई किसान, नौजवान, महिलाओ के लिए कुछ भी नहीं हुआ है। महिलाओं का आवाहन करते हुए कहाँ कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर महिला घेरा कार्यक्रम पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर करने का निर्देश हुआ है। महिलााएं इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराए।सप  के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहाँ कि महिलाओं की उपेक्षा चिंताजनक है चाहे राजनीति चाहे नौकरी हर जगह महिलाओं की उपेक्षा हो रही है। यदि कोई सम्मान दिला सकता है तो सपा सरकार में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कन्या विद्या धन से शुरुआत हुई।
इस अवसर पर शांति मौर्य रीमा मौर्य, सुनीता राजभर, ममता राजभर, बिरेंद्र यादव, चंद्रभान मौर्य, उमेश मौर्य, सुरेश यादव, संतोष यादव, मोतीचंद चौहान, मुनीब चौहान रहें।

Post a Comment

0 Comments