विज्ञापन के लिए संपर्क

दूसरे लड़के चक्कर में महिला ने पति से लिया तलाक

दूसरे लड़के चक्कर में महिला ने पति से लिया तलाक
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
*मऊ:* मधुबन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से मोबाइल पर प्यारी भरी बातों के झांसे में आकर फैजाबाद की एक विवाहिता ने अपने पति से तलाक ले लिया। तीन वर्ष तक मोबाइल पर चले प्यार के चक्कर में महिला जब प्रेमी से मिलने उसके घर आई तो उसके परिवार वालों ने लौटा दिया। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सामान्य बताई जाती है। प्रेमी फरार है।
मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक दुबई रहता था। वहां से रांग नंबर पर आई काल से फैजाबाद की युवती से उसकी बात हो गई। दोनों के बीच जल्दी ही प्यार भरी बातचीत होने लगी। दोनों विवाहित थे लेकिन दोनों एक दूसरे को अविवाहित बताते रहे और जीवन भर साथ निभाने के वादे भी करने लगे।

एक एप के माध्यम से दोनों एक दूसरे को देखते भी थै। प्रेमी के झांसे में आकर महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। इधर युवक भी दुबई से अपने गांव आ गया। इसी बीच महिला प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी।

रविवार को फैजाबाद से चलकर महिला प्रेमी के गांव पहुंच गई। प्रेमी के घर वालों को भनक लगी तो वे उसे वापस लौट जाने की बात कहने लगे। यहीं पर महिला को पता चला कि उसका प्रेमी भी शादीशुदा है। इससे नाराज होकर महिला ने जहर खा लिया।

जानकारी होने पर पुलिस ने महिला को फतेहपुर मंडाव पहुंचाया और बाद में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला के अनुसार तीन साल से उसके और युवक के बीच प्यार की बातें होती थीं। घटना की जानकारी पाकर महिला के मायके वाले जिला अस्पताल पहुंच गए है। इस संबंध में कोतवाल संजीव कुमार दुबे कहा कि मामले की जांचकी जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments