विज्ञापन के लिए संपर्क

मानव सेवा संस्था के तत्वावधान में रोटी दिवस का हुआ आयोजन


मानव सेवा संस्था के तत्वावधान में रोटी दिवस का हुआ आयोजन

मऊ:- सेवा परमो धर्म: इसी ध्येय से कार्य करती आ रही मानव सेवा संस्था द्वारा दिनाँक – 08/03/2021 दिन सोमवार को रोटी दिवस का आयोजन जनपद में किया गया जिसमे करीब 500 जरूरत मन्दो को भोजन का पैकेट वितरित किया गया I संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा जुट होकर कार्य करते हुए उनके द्वारा ही सावधानी पूर्वक सफाई से भोजन बनाया गया जिसमें पूरी तथा सब्जी पैकेट में पैक करके उसे रेलवे फाटक, रोडवेज, मुंशीपुरा ओवरब्रिज, गायघाट तथा अन्य स्थानों पर जरूरत मंदों को वितरित किया गया अक्सर जब कोई दिवस आता है तो सभी के मन में यह विचार आता है कि काश कोई रोटी दिवस भी होता तो उस दिन कोई भूखा न सोता ? अर्थात जब कोई दिवस होता है सभी के मन में ये विचार धारा बन जाती है कि वर्ष भर नहीं किया आज के दिन कर लें भोजन वितरित कर दें I इसी पर माननीय राष्ट्रिय अध्यक्ष जी ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ विचार किया तथा निर्णय लिया कि 8 मार्च को रोटी दिवस के रूप में मनाया जाएगा I ताकि हर गरीब तक भोजन पहुंचे इससे ये भी हो सकता है कि जो व्यक्ति रोटी दिवस को निकले शायद उसके मन में यह भावना जागृत हो जाए कि हमें इनको हर महीने, हफ्ते, अथवा हर दिन  देना चाहिए यह भाव तभी आ सकता है जब सभी लोग गरीबों के बिच जाएँगे I इसी उद्देश्य से मानव सेवा संस्था द्वारा रोटी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया ताकि हर गरीब को भोजन मिल सके और कोई भूखा न सोए I इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा मद्धेशिया, जिला मंत्री रशीद कबीर, ब्लाक महामंत्री आश्कर नमन, तहसील अध्यक्ष आनंद प्रकाश, तहसील उपाध्यक्ष हर्षित शर्मा, तहसील मंत्री शब्बीर अहमद,ग्राम सभा अध्यक्ष धीरज, ज्ञान  प्रकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

                                                                           

Post a Comment

0 Comments