विज्ञापन के लिए संपर्क

ऋचा त्रिपाठी को दिया जाएगा मुख्यमंत्री अवार्ड


ऋचा त्रिपाठी को दिया जाएगा मुख्यमंत्री अवार्ड

मऊ:- शहर के सोनीधापा इंटर कालेज की सहायक अध्यापिका ऋचा त्रिपाठी को मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री एवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह एवार्ड उन्हें मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिला दिवस पर आठ मार्च को लखनऊ में दिया जाएगा। यह पुरस्कार पाने वाली ऋचा त्रिपाठी मंडल की पहली और इकलौती सहायक अध्यापिका होंगी।

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह ने तीन मार्च को जारी अपने पत्र में कहा है कि ऋचा त्रिपाठी की ओर से मिशन शक्ति के तहत जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय निबंध, भाषण, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्कूटी रैली आदि कार्यक्रमों में अपने विद्यालय के बच्चों को मार्ग निर्देशित करके इनके द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इसके चलते सोनीधापा विद्यालय के बच्चों को और ऋचा त्रिपाठी को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी , सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से पुरस्कृत किया जा चुका है। इसके साथ ही नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन और महिलाओं तथा बालिकाओं के विरुद्ध अपराध हिंसा , पॉक्सो एक्ट की जागरूकता एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इनके द्वारा सराहनीय कार्य किए गए हैं। इसके मिशन शक्ति के लिए ऋचा त्रिपाठी को मिशन शक्ति के कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति योद्धा के रूप में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया जा चुका है। ऋचा त्रिपाठी को महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री एवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। ऋचा त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर सोनीधापा बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य मंजू राय शर्मा और प्रबंधिका शकुंतला खंडेलवाल सहित सभी शिक्षिकाओं और छात्रों ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments