विज्ञापन के लिए संपर्क

बंदर के डर से छत से भाग रही महिला की छत से गिर कर मौत

बंदर के डर से छत से भाग रही महिला की छत से गिर कर मौत
■■■■■■■■■■■■■■■■

*रतनपुरा (मऊ):* हलधरपुर थाना क्षेत्र के करऊत ग्राम पंचायत के ताजपुर बारी मौजा मे बंदर के डर से छत से भाग रही एक महिला की छत से नीचे गिर कर मौत हो गई। यह घटना सोमवार की दिन मे 2 बजे की है।  मृतका मेवाती देवी 60 वर्ष पत्नी स्व रामजन्म सिंह निवासी सिहोरभार थाना सरायलखंसी  मऊ पिछले लगभग 30 वर्ष से अपने मायके ताजपुर बारी मे रहती थी। सोमवार को वह किसी काम से छत पर गई थी कि तभी एक उत्पाती बंदर छत पर आ गया और उनके उपर अचानक हमला कर दिया। इस हमले से मेवाती देवी डर गई, और छत से उतरने के लिए दौड़ी, तभी वह असंतुलित होकर  छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल होकर छटपटाने लगी। परिजन उनके अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया क्षेत्र के विभिनन गावो मे उत्पाती बंदरो का आतंक व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments