विज्ञापन के लिए संपर्क

भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन


भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन 

मऊ : महिला दिवस के दिन ही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा ट्रैक्टर पर सवार होकर महिला विधायक से ट्रैक्टर खिचवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर जनपद की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अलका राय के नेतृत्व में ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व एक महिला के हाथ में है। अपनी पार्टी के इस नेता के विरुद्ध उनका या उनकी पार्टी से कोई खेद न करना महिलाओं की उपेक्षा को दर्शाता है। समाज के लोग विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी काफी आक्रामक हो रही है। भाजपा महिला मोर्चा सहित महिला आयोग एवं अन्य गैर राजनीतिक संगठन इसे लेकर नियमित धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री नूपुर अग्रवाल, जिला मंत्री नीलम सर्राफ, मुन्ना खरवार, हसीना खातून, शकुंतला, संगीता, बंदना, राधिका, सीता, सावित्री, उर्मिला, प्रियंका, सुशीला, नसीमा बानो, साजिदा बेगम, उर्मिला आदि शामिल थीं।

Post a Comment

0 Comments