विज्ञापन के लिए संपर्क

मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की मौत

दोहरीघाट (मऊ) : निकटवर्ती गांव गोठा में मंगलवार की शाम मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई। गोठा निवासी 30 वर्षीय शीला देवी पत्नी उमेश को मंगलवार की शाम लगभग 8 बजे किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। महिला बुरी तरह से घायल हो गई। उपचार के लिए मऊ ले जाते समय लगभग 11 बजे रात को रास्ते में उसके प्राण पखेरू उड़ गए। उसका पति उमेश नेत्रों से दिव्यांग है। एक पुत्र गगन लगभग 8 वर्ष का है।

Post a Comment

0 Comments