विज्ञापन के लिए संपर्क

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नरेंद्र कोहली का निधन

प्रख्यात साहित्यकार डॉ नरेंद्र कोहली का निधन हो गया। वे बीमार हैं और गंभीर रूप से कोरोना से पीड़ित थे। उन्होंने आज शाम 6 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली। कोरोना से संक्रमित होने के कारण दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने पौराणिक कहानी के आधार पर अभ्युदय, युद्ध, वासुदेव, अहल्या, जैसे प्रसिद्ध किताब लिखे थे।
 अपने पाठकों के बीच 'आधुनिक तुलसी' के रूप में लोकप्रिय कोहली को हिंदी साहित्य में 'महाकाव्यात्मक उपन्यास' विधा को प्रारंभ करने का श्रेय जाता है। देश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक चरित्रों पर उनके लेखन को दुनिया भर में सराहना मिली है।

उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार मिला था।  उनके निधन पर साहित्य जगत में शोक की लहर है।

Post a Comment

0 Comments