विज्ञापन के लिए संपर्क

रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, हवाई फायरिग

नौसेमरघाट (मऊ) : सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हथिनी में बुधवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हवाई फायरिग के साथ ही जमकर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चले। इससे चार लोग घायल हो गए। किसी भी पक्ष ने तहरीर पुलिस को नहीं दी है।

एक पक्ष के लोग अपने दरवाजे के सामने बांस का खूंटा हटा रहे थे। इसी दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने गाली गलौज करते हुए इसका विरोध किया। बाद में देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान एक पक्ष से दो राउंड हवाई फायरिग कर दी। इससे गांव में अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से 22 वर्षीय आलोक कुमार राय उर्फ सोनू, 36 वर्षीय कृष्ण मुरारी राय व दूसरे पक्ष से 52 वर्षीय कमलेश राय उर्फ चुन्नू शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार घायलों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शेष भाग निकले। इस घटना में चुनावी रंजिश की भी बात की जा रही है। थानाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

0 Comments