विज्ञापन के लिए संपर्क

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

पलिगढ़ (मऊ) : सरायलखंसी के तेंदुली सरहद स्थित चकबभनीभार गांव के पास शनिवार को तीन बजे के लगभग दो बाइक सवार चार यवुकों ने पुरानी रंजिश में एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली उसके कंधे पर लगी है। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल युवक के स्वजनों ने थाने में तहरीर दी है।

रानीपुर थाना क्षेत्र के दौलसेपुर पूर्वी अनुसूचित बस्ती निवासी 25 वर्षीय महेंद्र राम पुत्र गिरजा राम जिला मुख्यालय से मजदूरी कर अपने घर आया था। यहां से अपने ननिहाल बीबीपुर बाइक से जा रहा था। अभी वह घर से 200 मीटर आगे बढ़ा ही था तभी दो बाइक सवार चार युवकों ने उसे गोली मार दी। महेंद्र चिल्लाते हुए खेत से 200 मीटर दूर सरकारी नलकूप भागा और अपनी जान बचाई। इस बीच लोगों ने पुलिस को फोन किया। घटना के पीछे पट्टीदारों से जमीन विवाद बताया जा रहा है। इसमें डेढ़ वर्ष पूर्व खूनी संघर्ष में रिटायर्ड फौजी बालेश्वर की इलाज के दौरान बीएचयू में मृत्यु हो गई थी। इसमें तकरीबन एक दर्जन आरोपितों को जेल हुई थी। गोली से घायल युवक का भाई 32 वर्षीय सुरेंद्र अभी भी जेल में निरुद्ध है। उधर, इस मामले में पिजड़ा पुलिस ने चौकी दौलसेपुर गांव से 16 वर्षीय सुनील पुत्र स्व. बागेश्वर को हिरासत में लिया है। इस संबंध में एसपी सुशील घुले ने बताया कि आरोपित गांव के ही हैं। घायल की हालत खतरे से बाहर है

Post a Comment

0 Comments