रविवार रात रामराज यादव अपने साथी कांस्टेबल के साथ बबुवापुर मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सामने से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। उन्होंने जब रुकने का इशारा किया तो बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। कांस्टेबलों ने फुर्ती दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें रामराज यादव का सिर फट गया।
इसी बीच एक बदमाश मौका पाते ही भाग निकला। जबकि दूसरा सुवराबोझ निवासी अनिल चौहान अवैध तमंचे के साथ पकड़ा गया। सूचना पाकर पुलिस के और जवान पहुंच गए और घायल कांस्टेबल को उपचार ले लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमाश से थाने में पूछताछ कर रही है। इस संबंध में सरायलखंसी थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है
0 Comments