विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau news:- सपा-सुभासपा के गठबंधन पर बोले अखिलेश- दिल्ली, लखनऊ में बैठे लोग हो रहे लाल-पीला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के 19वें स्थापना दिवस पर हुई महापंचायत में पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने ओमप्रकाश जी का भाषण बड़े ध्यान से सुना। मैं उनसे पूरी तरह से सहमत हूं। उन्होंने महापंचायत में शामिल हजारों सुभासपा और सपा कार्यकर्ताओं को देखकर उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यहां इस महापंचायत में पीली रंग और लाल रंग की संयुक्त ताकत को देखकर कोई दिल्ली तो कोई लखनऊ में लाल-पीला हो रहा होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल के लोग चल देते हैं तो इतिहास बन जाता है। यूपी से भाजपा का सफाया जरूरी है। हम लोग बाबा साहब के साथ महापुरुषों पर चलने वाले लोग हैं। इस ताकत का कोई मुकाबला नहीं है
उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को कोई रोकने वाला नहीं हैं। पीले और लाल लोग जब एक हो गए हैं तो हो सकता है जनता 400 सीट जिता दे। ये भविष्य बनाने का चुनाव है। सम्मान पाने का चुनाव है। एक होकर ही भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने सपने दिखाए, न जाने क्या षड्यंत्र किया, कितना झूठ बोला।

सरकार बनते ही माफ होगी बिजली 

ओमप्रकाश राजभर ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के होने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने साथ लाया हूं। सरकार बनते ही घरेलू बिजली पांच साल तक माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर देश में किसी को झूठ का ताज देना हो तो उसके हकदार प्रधानमंत्री होंगे।

उन्होंने कहा कि सपा और सुभसपा की सरकार बनने के बाद गरीबों का इलाज मुफ्त होगा। अब सीएम योगी और पीएम मोदी की विदाई नजदीक आ चुकी है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का दावा करने वाली सरकार में आज पेट्रोल, सरसों का तेल, पेट्रोल, अरहर की दाल, सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है।

Post a Comment

0 Comments