विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau:- नील गाय को बचाने में पलटी कार, चालक घायल

दोहरीघाट। थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़ मोड़ के पास शनिवार भोर में चार बजे एक नील गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टक्करा कर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

देवरिया जनपद निवासी 40 वर्षीय अम्बुज सिंह पानी सप्लाई का कार्य करते हैं। शनिवार की भोर में बनारस से सप्लाई कागज जमा कर वापस देवरिया जा रहे थे। अभी वह दोहरीघाट कस्बे के आजमगढ़ मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सामने नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। कार पलटने के बाद स्थानीय लोगों ने कार में सवार चालक को बाहर निकाला। इस घटना में घायल अम्बुज सिंह को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

Post a Comment

0 Comments