विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau news:- मऊ पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,जिला अस्पताल में मरीजों का लिया हालचाल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार सुबह 11.45 बजे मऊ पुलिस लाइन पहुंचीं। वहां से सीधे कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने समूहों की महिलाओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

राज्यपाल ने हर स्टाल पर जाकर स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाई गई वस्तुओं के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। यहां से निकल कर जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। फिर वह जिला पंचायत के गेस्ट हाउस पहुंची और विश्राम किया।

मां शीतला धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की
राज्यपाल ने नगर के माता पोखरा स्थित मां शीतला धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीआरओ के हरि सिंह, एडीएम भानुप्रताप सिंह, सीओ सदर धनंजय मिश्रा, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह, सीओ मधुबन अमित सिंह आदि मौजूद थे।

जिला अस्पताल में मरीजों का हाल जाना
राज्यपाल ने जिला अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था का जायजा लिया। वह 12.53 मिनट पर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचीं। उन्होंने जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। अस्पताल की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

Post a Comment

0 Comments