विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau news:- अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया अम्बेडकर प्रतिमा

थाना सरायलखंसी अंतर्गत खानपुर में मंगलवार की सुबह अराजक तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी सूचना जब स्थानीय लोगों को मिला तो लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। आक्रोशित लोगों ने इसका विरोध किया। उधर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर दूसरी नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। नई प्रतिमा लगाने के आश्वासन के बाद किसी तरह से लोगों का आक्रोश शांत हुआ। उधर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गहनता के साथ मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थाना सरायलखंसी प्रभारी राम सिंह ने दावा किया कि जल्द ही प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments