रतनपुरा। फातिमा अस्पताल के जाने-माने बाल नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा.विनय कुमार गुप्ता के सुपुत्र निखिल गुप्ता ने नीट 2021 की प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। नीट 2021 के परीक्षा में 720 में 648 अंक प्राप्त किया है। उसका अखिल भारतीय स्तर पर 4344 रैंक प्राप्त हुआ है। निखिल गुप्ता ने 12वीं की परीक्षा फातिमा स्कूल से उत्तीर्ण किया है। निखिल की सफलता पर उसके पिता, दादा डा.रामजीत गुप्ता, इंजीनियर जगदीश गुप्ता, फतेह बहादुर गुप्त, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू, संजय कुमार गुप्ता लाल बचन गुप्ता इत्यादि ने बधाई दी।
0 Comments