विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau:- जगह जगह मनाई गयी देव दीपावली

मऊ : देव दीपावली पर शुक्रवार की शाम सरयू, तमसा के पावन तट जगमग हो उठे। इसके साथ ही विभिन्न सरोवरों व मंदिरों में भी भव्य सजावट हुई। इस दौरान हजारों दीपों की रोशनी से यहां की छटां देखते बन रही थी। नगर के मां शीतला धाम परिसर में 21 हजार दीपों से मंदिर व परिसर को सजाया गया। यहां शाम को जले दीपों को देखकर ऐसा लग रहा था मानों स्वर्ग धरती पर उतर आया हो। रोशनी से परिसर का कोना-कोना रोशन हो गया। इसके लिए मंदिर समिति ने सारी तैयारियां पहले ही कर रखी थीं। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। सुरक्षा की ²ष्टि से कड़े इंतजाम किए गए थे। परिसर में कोने-कोने पर पुलिस बल को तैनात किया गया था।

Post a Comment

0 Comments