विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau:- फातिमा काम्प्लेक्स को कुर्क करने का आदेश जारी

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के खिलाफ शासन-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। मऊ जिले में माफिया मुख्तार के करीबी हाजी मुख्तार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का आदेश जिलाधिकारी अरुण कुमार ने दिया है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद अर्बन और तहसील सदर में अवैध ढंग से निर्मित फातिमा कांप्लेक्स  को कुर्क करने का आदेश जारी किया है।

जमीन और कांप्लेक्स का बाजार मूल्य करीब 12 करोड़ 96 लाख है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के आदेडीह बिचला निवासी हाजी मुख्तार पुत्र स्व. हनीफ ने ये संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Post a Comment

0 Comments