विज्ञापन के लिए संपर्क

UP:- अकेले ही नगर निकाय चुनाव लडेंगे शिवपाल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल यादव भतीजे अखिलेश यादव के साथ रार और तकरार के बीच अपनी राह चुन ली है। शुक्रवार को प्रसपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिवपाल यादव ने निकाय चुनाव अकेले ही लड़ने का एलान कर दिया।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में अपने बल पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला-महानगर अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की यहां पार्टी कार्यालय पर आयोजित संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अपने पूर्व के अनुभवों से सबक लेते हुए आसन्न स्थानीय निकाय का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

Post a Comment

0 Comments