जानकारी के मुताबिक अजय दुबे 27 वर्ष पुत्र अशोक कुमार दुबे निवासी भीटी के रहने वाले हैं। अजय दुबे बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे भीटी में स्थित राजेन्द्र टायर के पीछे किराना के दुकान में घरेलू सामान लेने गया था। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंच गए और सामान खरीद रहे युवक से गाली गलौज व कहासुनी करने लगे। जिसका विरोध करने पर मुख्तार गैंग के बदमाशों ने युवक के दाहिने पैर में गोली मार दिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली की आवाज सुनते ही मौके पहुंचे लोगों ने तत्काल घायल युवक को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भिजवाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वहां से के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान जिला अस्पताल में भारी संख्या में भाजपा नेताओं की भीड़ जुटी रही।
मुख्तार गैंग से ताल्लुक रखता है बदमाश:सीओ
वही क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा का कहना है कि पंकज सिंह ने अजय दुबे को गोली मारी है जो उसके जांग से होते हुए आर पार हो गई है, जिसके बाद इन्हें अस्पताल में प्रथम उपचार दिया गया है आरोपी मनबढ़ किस्म का आदमी है कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा है। अवैध असलहे 25 आर्म्स एक्ट में जेल में बंद था यह मुख्तार अंसारी गैंग से ताल्लुक रखते हैं। यह अब्बास अंसारी के ताल्लुक रखते हैं, साथ ही मुख्तार अंसारी गैंग से इनके पारिवारिक और आपराधिक रिश्ते होने के कारण इनके परिवार संपत्ति को कुर्क भी किया जा चुका है।
0 Comments