विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau:- पुलिस के चेकिंग अभियान में 21 गिरफ्तार

 
21 arrested in mau

पुलिस के चेकिंग अभियान में  21 गिरफ्तार


 मऊ:-  कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के अनुपालन हेतु चलाए जा रहें चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने जनपद के समस्त 357 बैरियर प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 27 व्यक्तियों के विरुद्ध 07 अभियोग पंजीकृत कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 1575 वाहनों को भी चेक किया गया। जिनमें से 88 का चालान कर 21 हजार 600 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वहीं मास्क नहीं लगाने पर 152 लोगों का चालान कर 10,600 तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 65 व्यक्तियों से 12,200 रूपये वसूले गए। इस प्रकार कुल 44,400 रुपये का चालान किया गया।

वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने 156 लीटर अवैध शराब के साथ 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0 Comments