मऊ:- कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के अनुपालन हेतु चलाए जा रहें चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद के समस्त 351 बैरियर प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 27 व्यक्तियों के विरुद्ध 18 अभियोग पंजीकृत कर 04 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं इस 1895 वाहनों को भी चेक किया गया। जिनमें से 111 का चालान कर 31,300 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वहीं मास्क नहीं लगाने वाले 272 लोगों का चालान कर 20,200 तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 102 व्यक्तियों से 12,900 रूपये वसूले गए। इस प्रकार कुल 64,400 रुपये का चालान किया गया।
उधर, विभिन्न थानों की पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया।


0 Comments