मऊ:-कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के अनुपालन हेतु चलाए जा रहें चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने जनपद के समस्त 262 बैरियर प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 63 व्यक्तियों के विरुद्ध 23 अभियोग पंजीकृत कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं 2037 वाहनों को चेक किया। जिनमें से 282 का चालान कर दो को सीज कर दिया गया। इनसे 57,000 रुपये शमन शुल्क वसूले गए। वहीं मास्क नहीं लगाने वाले 468 लोगों का चालान कर 33,400 तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 172 व्यक्तियों से 19,600 रूपये वसूले गए। इस प्रकार कुल 1,10,000 रुपये का चालान किया गया।
वहीं विभिन्न थानों की पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
0 Comments