विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau:- मास्क नहीं लगाने वाले 140 लोगों से वसूला गया जुर्माना

Mau news

मास्क नहीं लगाने वाले 140 लोगों से वसूला गया जुर्माना

मऊ:- कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के अनुपालन हेतु चल रहें चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने जनपद के समस्त 357 बैरियर प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा 13 व्यक्तियों के विरुद्ध 02 अभियोग पंजीकृत किए गये। वहीं 1558 वाहनों को भी चेक किया गया। जिनमें से 85 का चालान कर 9 हजार 800 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वहीं मास्क नहीं लगाने पर 140 लोगों का चालान कर 18,800 तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 47 व्यक्तियों से दो हजार रूपये वसूले गए। इस प्रकार कुल 20,800 रुपये का चालान किया गया।

वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 26 लोगों को गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0 Comments