विज्ञापन के लिए संपर्क

बेटे के घायल होने की सूचना पर व्यथित हुए पिता

●दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा गया शव
 
मऊ:- हलधरपुर थाना क्षेत्र के अतरौल पांडेय ग्राम पंचायत में सोमवार को पिता-पुत्र के प्रेम की ऐसी घटना देखने को मिली। जिसे देखकर लोगों को प्रभु राम व उनके पिता दशरथ याद आ गए। हुआ यह कि, गांव के राजेंद्र राजभर 45 वर्ष का पुत्र राजाराम राजभर अपने अपने दोस्तों के साथ अतरौल स्थित नाले में मछली मारने गया था। जहां उसका कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया। जिन्होंने राजाराम को मारपीट कर घायल कर दिया। 
घटना की जानकारी जैसे ही राजाराम के पिता को हुई, वे व्यथित हो गए और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मृतक के पुत्र सुनील राजभर ने थाने पर गांव के कुछ लोगों के विरुद्ध तहरीर दी हैं। उसने कहा कि, वह अपने दोस्तों के साथ मछली मार रहा था। उसी दौरान दर्जन भर लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। 
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हैं। 
             

Post a Comment

0 Comments