विज्ञापन के लिए संपर्क

रोहित शर्मा को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड

 

मरियप्पन थंगावेलू, मनिका बत्रा, विनेश फोगट तथा रानी रामपाल को भी मिलेगा खेल रत्न अवार्ड

नई दिल्ली:- खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिए पांच खिलाड़ियों के नामों का चयन कर लिया हैं। इस साल टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा, पैरा-एथलीट मरियप्पन थंगावेलू, टेबल-टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, महिला पहलवान विनेश फोगट और हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर वर्चुअल पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें इन खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। 

इस समारोह में 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments