विज्ञापन के लिए संपर्क

डीएवी के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी राज्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित

dav-mau-principal-devbhaskar-tiwari

डीएवी के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी राज्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित 

मऊ:- शिक्षण व सहपाठ्यगामी क्रियाओं के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले, कठोर अनुशासन के पाबंद डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देव भाष्कर तिवारी को उनकी कर्तव्यपरायणता, शैक्षिक कार्यों के प्रति निष्ठा को देखते हुए राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। गुरुवार को उनके नाम समेत माध्यमिक शिक्षा के कुल 17 अध्यापकों को राज्यपाल की संस्तुति के बाद चयनित किया गया।

मूल रूप से बलिया जनपद के डेहरी कोटवारी गांव निवासी श्री तिवारी वर्ष 2005 से प्रधानाचार्य के पद पर कार्य करते हुए 15 वर्ष 02 माह व्यतीत कर चुके हैं। इसके पूर्व वे अन्य जनपद में प्रधानाचार्य थे। दायित्व संभालने के बाद उन्होंने डीएवी इंटर कालेज की शैक्षणिक व्यवस्था में और भी सुधार किया। स्काउटिग, रेडक्रास, खेलकूद, सांस्कृतिक क्रिया-कलाप, अनुशासन से लगायत अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर छात्रों के हित का ध्यान रखना, आनलाइन कक्षाओं का संचालन, कोरोना काल में वर्चुअल स्कूल व ई-ज्ञानगंगा से अध्ययन-अध्यापन के दायित्व को उन्होंने बखूबी निभाया है। शहर या जिले में होने वाले किसी भी सामाजिक समारोह में उनकी भूमिका व सहयोग सदैव बना रहता है। वे अनेक संस्थाओं और शैक्षिक कार्यक्रमों से भी जनपद से लगायत प्रदेश स्तर तक जुड़े हुए हैं। एक अध्यापक के रूप में उनकी इसी भूमिका को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया है। 

Post a Comment

0 Comments