विज्ञापन के लिए संपर्क

जगह-जगह हुआ रामायण पाठ,तैनात रहे नोडल अधिकारी


जगह-जगह हुआ रामायण पाठ,तैनात रहे नोडल अधिकारी 

मऊ:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 31 अक्टूबर,2020 को बाल्मीकी जयन्ती के अवसर पर जनपद के महर्षि बाल्मीकी से सम्बन्धित स्थलों मन्दीरों पर श्रीराम, हनुमान रामायण से सम्बन्धित विभिन्न स्थलों विकास खण्ड रतनपुरा में ग्राम नसीराबाद कला, विकास खण्ड परदहां में ग्राम बीबीपुर, विकास खण्ड कोपागंज में भेलाबांध, फतेहपुर मण्डाव में ग्राम फूलपुर, मुहम्मदाबाद गोहना में ग्राम फरीदपुर, दोहरीघाट में ग्राम परिखापुर/हरिपरा, बड़राव में ग्राम पिढ़उत सिंहपुर, घोसी में ग्राम रसड़ी, रानीपुर में ग्राम ताहिरपुर में बाल्मीकी रामायण पाठ एवं भजन कराया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी के देख-रेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जनपद के सदर सहसील मेें उप जिलाधिकारी निरंकार सिंह एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद यादव द्वारा महर्षि बाल्मीकी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा वाल्मीकी जयन्ती पर रामायण पाठ शिव दुलारे, त्रिलोकी, पप्पू शर्मा, अभिमन्यु गुप्ता, आशुतोष राय, गुड्डु राय एवं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से पंजीकृत कलाकार बृजराज चैहान लोक गीत पार्टी द्वारा किया गया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

Post a Comment

0 Comments