विज्ञापन के लिए संपर्क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मऊ में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मऊ में
मऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज  21 दिसंबर दिन सोमवार को मऊ जनपद में आगमन हो रहा है। 
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय और सतर्क हो गया है। सभी अधूरी फाइलों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। आज रविवार को भी कलेक्ट्रेट और विकास में सारे कार्यालय खुले हुए हैं। अधिकारी-कर्मचारी अपने अधूरे कार्य निपटा रहे हैं तो प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देर रात को निर्धारित होकर जिला मुख्यालय पहुंच गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 11:50 पर रिजर्व पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वह कार द्वारा कलेक्ट्रेट मैदान पहुंचेंगे। सभास्थल पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को   उनका आवंटन पत्र, आवास की चाबी आदि प्रदान करेंगे। इसके बाद अधिकारियों संघ बैठक कर जिले के विकास का हाल जानेंगे और अंत में आजमगढ़ और मऊ के पार्टी पदाधिकारियों के साथ 1:30 बजे से बैठक कर जनपद के हालात पर चर्चा करेंगे।

Post a Comment

0 Comments